पटना

Patna Crime News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, गयाजी से पटना पहुंची सुंदरी; मौत ने कर दिया सब कुछ तार-तार

गयाजी की रहने वाली सुंदरी देवी की पटना में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत के बाद मनीष यादव से उसका लव अफेयर था, जो मनीष की शादी के बाद विवाद में बदल गया।

Image

पटना में प्यार का खून

Photo : Times Now Digital

कहानी गयाजी की रहने वाली 30 वर्षीय सुंदरी देवी की है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। सुंदरी देवी की बिहार की राजधानी पटना में हत्या कर दी गई और वह भी उसके अपने ही पूर्व प्रेमी मनीष यादव और उसके दो सहयोगियों के द्वारा। सुंदरी देवी की मनीष यादव से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में लव अफेयर में बदल गई।

सुंदरी और मनीष की प्रेमा कहानी पर ब्रेक तब लगा, जब मनीष की शादी हो गई। इसदे बाद सुंदरी ने मनीष पर दबाव डालना शुरू कर दिया। सुंदरी की तरफ से आ रहे दबाव के चलते मनीष ने उसकी हत्या की योजना बनाई और इसमें अपने दो सालों को भी शामिल कर लिया।

बुधवार 2 जुलाई को खुसरुपुर में हेमजापुर फोरलेन के पास सुंदरी का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान वहां ऑटो के पहियों के निशान पाए, जिसके जरिए मनीष और उसके साथियों की पहचान हुई।

हालांकि, मुख्य आरोप मनीष यादव अभी फरार है, लेकिन मर्डर में मदद करने वाले उसके दोनों साले पंकज कुमार और सुनील कुमार के साथ ही ऑटो ड्राइवर अंशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष ने सुंदरी को गयाजी से पटना बुलाकर उसकी हत्या की और फिर शव को गांव में ही एक गड्ढे में दफना दिया। बाद में बदबू आने पर उसने शव को निकालकर हेमजापुर फोरलेन पर फेंक दिया।

दरअसल सुंदरी और मनीष का रिश्ता कानूनी विवाद में भी बदल गया था। सुंदरी ने मनीष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके कारण मनीष को पहले भी जेल जाना पड़ गया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article