पटना

IndiGo Flight: पटना के लिए इंडिगो फ्लाइट में चढ़ा था शख्स, प्लेन ने पहुंचा दिया उदयपुर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 3, 2023, 10:42 PM IST

IndiGo Flight: डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि हुसैन के रूप में पहचाने गए यात्री ने दिल्ली हवाईअड्डे से इंडिगो की उड़ान 6ई-214 के जरिए पटना के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन गलती से इंडिगो की उदयपुर जाने वाली उड़ान 6ई-319 में सवार हो गया। अधिकारी ने कहा कि उदयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।

Image

जाना था पटना, इंडिगो ने पहुंचा दिया उदयपुर

Photo : BCCL

IndiGo Flight: भारत की एयरलाइंस कंपनियां वर्तमान समय में कुछ ज्यादा ही निगेटिव वजहों के कारण चर्चाओं में है। कभी पेशाब कांड तो कभी यात्रियों को छोड़कर ही प्लाइट उड़ जा रही है। ताजा मामला इंडिगो से जुड़ा हुआ है। जिसने एक यात्री को पटना के बजाय उदयपुर पहुंचा दिया।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो का एक यात्री, जिसे दिल्ली से पटना जाना था, उसे उदयपुर पहुंचा दिया गया। अफसर हुसैन के रूप में पहचाने जाने वाले यात्री ने इंडिगो की उड़ान 6E-214 के माध्यम से दिल्ली से पटना के लिए एक टिकट बुक किया था, लेकिन 6E-319 में सवार हो गया जो उदयपुर के लिए उड़ान भर रहा था।

कैसे हुई गलती

बताया जाता है कि यह गड़बड़ी तब हुई जब उसने गलती से गलत हवाईअड्डा शटल बस ले ली। शख्स, उदयपुर की उड़ान भरने वाली यात्रियों की बस में आ गया। जिसके बाद वो फ्लाइट के पास पहुंचा। वहां एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों ने भी गलती नहीं पकड़ी और शख्स को उदयपुर वाली फ्लाइट में बैठा दिया।

DGCA ने मांगी रिपोर्ट

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले में इंडिगो से रिपोर्ट मांगी है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा- "हम इस मामले में रिपोर्ट मांग रहे हैं और एयरलाइन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"

ऐसे गलती का पता चला

अफसर हुसैन को उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही पता चला कि उसके साथ क्या हुआ है। उन्होंने तुरंत वहां के अधिकारियों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद इंडिगो ने उन्हें उसी दिन वापस दिल्ली और फिर 31 जनवरी को पटना के लिए फ्लाइट में सीट उपलब्ध करवाया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article