Patna News: पटना के सर्राफा बाजार में रौनक छाई हुई है। लग्न का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। इसका सीधा असर सोने के भाव पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शहर में सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 48,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज सोने के भाव में 10 रुपए का उछाल आया है।
इसी तरह 24 कैरेट सोने के भाव में भी वृद्धि हुई है। इसमें भी प्रति ग्राम 10 रुपए का उछाल है। 24 कैरेट सोने का भाव 53,030 प्रति ग्राम चल रहा है। जबकि चांदी के भाव में 400 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी का भाव 61,400 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।
सोने में निवेश का बेहतर मौका
दरअसल, पटना में सोने-चांदी का दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड फ्यूचर प्राइस पर आधारित होता है। इसके अतिरिक्त करेंसी मूवमेंट पर भी सोने-चांदी का दाम निर्भर करता है। सोने का दाम हर शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन के स्तर पर भी तय किया जाता है। एसोसिएशन में वे लोग प्रमुख होते हैं जो शहर के टॉप ज्वेलर्स होते हैं। त्योहार और अंतरर्राष्ट्रीय बाजार का भी पटना में सोने-चांदी के भाव पर असर पड़ता है। बाजार के जानकारों का कहना है कि, इस समय सोने में निवेश का अच्छा मौका है। इच्छुक इंसान सोने का बिस्किट या सिक्का खरीद सकता है। इसके अलावा सोने का गहना भी बनवा सकता है।22 कैरेट सोने का भाव
1 ग्राम - 4849 रुपए8 ग्राम - 38792 रुपए
10 ग्राम - 48490 रुपए
100 ग्राम - 4,84,900 रुपए
24 कैरेट सोने का भाव
1 ग्राम - 5293 रुपए8 ग्राम - 42344 रुपए
10 ग्राम - 52930 रुपए
100 ग्राम - 5,29,300 रुपए
