पटना

Vaishali Cylinder Blast: गैस सिलेंडर फटने से दर्जनों घरों में लगी आग, एक महिला की झुलसकर मौत

वैशाली के पातेपुर में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। जिससे दर्जनों घर आग की चपेट में आग गए। इस हादसे में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस घटना में एक बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई है।

Image

सिलेंडर ब्लास्ट से दर्जनों घरों में लगी आग

Vaishali Cylinder Blast: वैशाली जिले के पातेपुर में रसोई गैस सिलेंडर में बड़ा ब्लास्ट हो गया। जिससे आग लगने से दर्जनों इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में एक 22 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई है। साथ ही एक बच्ची भी घायल हो गई है। इस घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही प्रशासन की टीम भी मौके पर घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दूध गर्म करने के दौरान फटा सिलेंडर

वैशाली के पातेपुर प्रखंड स्थित मरूई पंचायत से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जयकिशन मंडल की नव विवाहित 22 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक छोटी बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई है।

आग की लपटों के कारण पड़ोस के घरों में दो और सिलेंडर भी फट गए। तीन सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दर्दनाक घटना से कई लोग बेघर हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article