देश

केरल में लापता गर्ल की मिस्ट्री से उड़ी पुलिस की नींद, हर जगह हो रही है लड़की की तलाश

असम में एक लापता लड़की की तलाश करने के लिए बुधवार को अभियान जारी किया। पुलिस ने इस बीज रेलवे स्टेशन और बस अड्डे सहित शहर के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। जिसके बाद लड़की के ट्रेन में होने की सूचना मिली। आइए जानें पूरा मामला क्या है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

kerala News: असम की एक लापता लड़की का पता लगाने के लिए बुधवार को तलाश अभियान तेज कर दिया। पुलिस ने बताया कि लापता लड़की की पहचान तस्मिद तमसुम के रूप में हुई है। वह असम के एक दिहाड़ी मजदूर की सबसे बड़ी बेटी है। परिवार कजाक्कोट्टम में रहता है।लड़की (13) को आखिरी बार मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे घर पर देखा गया था। माता-पिता ने उसकी काफी तलाश की, इसके बाद स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद, शाम में तलाश अभियान शुरू किया गया।

ट्रेन में रोते हुए मिली लड़की

पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे सहित शहर के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इस बीच, एक महिला ने शाम को पुलिस को सूचना दी कि तमसुम जैसी दिखने वाली एक लड़की कन्याकुमारी जाने वाली ट्रेन में नजर आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला यात्री ने पुलिस के साथ उस लड़की की तस्वीर भी साझा की। लड़की उसे ट्रेन में रोते हुए मिली थी।

तलाश अभियान शुरू

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाद में माता-पिता ने पुष्टि की कि यह तस्वीर उनकी लापता बेटी की ही है। सूत्रों ने बताया कि केरल पुलिस ने बुधवार सुबह कुछ सूचनाओं के आधार पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी क्षेत्र में भी तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि लड़की कन्याकुमारी पहुंची है या नहीं।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित