पटना

Nawada News: बिहार के नवादा में होटल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिहार के नवादा जिले के एक होटल में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Bihar Hotel Fire: बिहार के नवादा के एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। गनीमत रही कि होटल में आग लगने से किसी प्रकार का हताहत नहीं हुआ और दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

सुबह के वक्त लगी आग

होटल संचालक ने बताया कि रात के वक्त होटल बंद करके वे लोग घर चले गए थे। उन्हें सुबह पांच बजे सूचना मिली कि उनके होटल में आग लग गई है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग से लाखों रुपयों का सामान जल गया।

आग पर पाया गया काबू

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह नवादा के कलाली रोड पर स्थिति होटल खाना खजाना में आग लग गई थी, जिसे दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दी। वहीं, होटल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। होटल के मालिक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि होटल की छत के सामने बिजली का तार फैला हुआ है, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और होटल में आग लग गई। आग लगने के साथ ही होटल में रखा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिससे आग और फैल गई और देखते ही देखते पूरे फ्लोर को अपने आगोश में ले लिया। होटल संचालक ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article