पटना

Saran News: सारण में आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बालू माफिया से घूस लेने पर हुए सस्पेंड

बिहार के सारण जिले में बालू माफिया से घूस लेने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Saran News: बिहार के सारण जिले के आठ पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. गौरव मंगला ने की है। दरअसल, इन पुलिसकर्मियों ने बालू माफियाओं से पैसे लिए थे, जिसकी भनक लगने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब इन सस्पेंड पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं।

ऑडियो क्लिप आया था सामने

बता दें कि इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें पैसों की लेन-देन की बात हो रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद सारण के एसपी ने एसडीपीओ सदर राजकिशोर सिंह को जांच का निर्देश दिया था। जब जांच की गई तो यह मामला सही निकला, जिसके बाद उन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

जांच में सही पाई गई बात

जानकारी के अनुसार, मामले से जुड़ा ऑडियो सामने आने के बाद जांच की गई। जांच में पाया गया कि जिस टीम को गश्ती करने के लिए कहा गया था, वह इसमें शामिल थी। इसमें थाना और डायल 112 दोनों की टीम लिप्त पाई गई। जांच में बात सही निकलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

इसके बाद दोनों टीम के आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सस्पेंड पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर अजीत प्रसाद, एएसआई किरण कुमारी, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही सरिता कुमारी, सिपाही नेहा कुमारी, सिपाही शिल्पी कुमारी, चालक संतोष कुमार और चालक श्याम किशोर सिंह शामिल हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article