पटना

लालच बुरी बला! मुनाफे के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंसे Patna के 5 लोग, गंवाएं 78 लाख रुपये

Patna Cyber Crime: पटना के पांच ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और वर्क फ्राम होम में निवेश करके मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने इनसे 78 लाख रुपये की ठगी कर ली।

Image

पटना के 5 लोग हुए साइबर ठगी का शिकार (सांकेतिक फोटो)

Patna Cyber Crime: पटना के पांच लोग मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने इन्हें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और वर्क फ्राम होम में निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा दिया और अपने जाल में फंसा लिया। इस झांसे में आकर इन लोगों ने अपने लाखों रुपये गंवा दिए। इनमें से एक व्यक्ति ने अपने रिटायरमेंट लाभ की पूरी रकम इन ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। साइबर ठगों ने इन 5 लोगों से 78 लाख 63 हजार रुपये की ठग की है। पीड़ित लोगों ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

व्हाट्सएप के जरिए ठगे लाखों रुपये

पटना के राजेंद्र नगर निवासी मुकेश दास ने अपने सेवानिवृत लाभ का पैसा ऑनलाइन ट्रेडिंग में गंवा दिया। मोबाइल के माध्यम से एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया। जिसने उन्हें एक कंपनी के जरिए ऑनलाइन ट्रैडिंग की सलाह दी। जिसके बाद एक लिंक भेजकर उनसे 8 हजार रुपये जमा करा लिए। उसने सारी प्रक्रिया व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए ही कराई। मुकेश दास ने अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर और पैसे जमा करा दिए। उन्होंने कई किश्तों में 54 लाख 6 रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ दिन बाद सारे व्हाट्सएप नंबर बंद होने पर उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

इन लोगों को भी बनाया ठगी का शिकार

साइबर ठगी का ऐसा ही मामला फतुहा निवासी दीपक कुमार के साथ हुआ। वह टेलीग्राम के जरिए एक वेबसाइट से जुड़ा, जहां उसका अकाउंट बनाया गया और उसे निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। साइबर ठगी का शिकार होकर उसने 15 लाख रुपये गंवा दिए। वहीं बोरिंग रोड निवासी रुपेश कुमार ने भी साइबर ठगों के झांसे में आकर 1.69 रुपये गंवा दिए। ठगों ने उसे ऑनलाइन जॉब और टास्क पूरा करने का झांसा दिया था। इस तरह गायघाट निवासी रजनीकांत के साथ 4.88 लाख रुपये की ठगी हुई। सरकारी विभाग में तैनात लिपिक आदित्य कुमार भी साइबर ठगी का शिकार हुए। उन्हें वीडियो लाइक करके रुपये कमाने का झांसा दिया गया। जिसके बाद ठगों ने उसके खाते से 3 लाख रुपये निकाल लिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई