पटना

बिहार में साइबर ठगों की दोहरी चाल; बिटकॉइन का लालच और बिजनेस का भरोसा जताकर ऐंठे लाखों

पटना के फुलवारी शरीफ में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने गाजियाबाद और वैशाली के दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी तरह एक युवती को बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.37 लाख की चपत लगी।

Image

पटना में साइबर ठगी का मामला (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी शहबाज खान ने इस संबंध में मुजफ्फरपुर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने गाजियाबाद निवासी अनिल अग्रवाल और वैशाली के मुकेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया है।

शहबाज के अनुसार, दोनों आरोपियों ने व्यवसाय में निवेश के नाम पर उनसे मोटी रकम ली थी। 13 जून को शहबाज ने आरटीजीएस के माध्यम से मुकेश कुमार के बैंक खाते में 18 लाख और 22 लाख रुपये भेजे। रकम ट्रांसफर करने के बाद जब उन्होंने दोनों से संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस अब बैंकिंग लेनदेन, सीडीआर और खातों के विवरण के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

युवती बनी साइबर ठगी का शिकार

वहीं दूसरी ओर, सुरैया परवीन नामक एक युवती ने भी साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसे व्हाट्सएप के जरिए बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश कर तीन गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था। सुरैया ने पहले 3000 रुपये का निवेश किया और फिर धीरे-धीरे 17 बार में कुल 1.37 लाख रुपये भेज दिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने 10 जून को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर थाने में एफआईआर भी कराई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article