Vaishali Crime News: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों का सरेआम प्रदर्शन भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच राइफल और पिस्तौल से जमकर गोलियां चलीं। बिहार में बेखौफ अपराधियों के तांडव से लोगों में खौफ पसरा हुआ है।
भवन निर्माण के चलते दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी
गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तिरसिया वार्ड नंबर 10 में भवन निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने नवनिर्मित मकान के बन रहे छज्जे को लेकर आपत्ति जताने लगे और विरोध करने पर राइफल से दनादन गोलियां चलने लगे। वहीं दूसरा युवक पिस्तौल से लोगों पर फायर करने लगा। विवाद के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राइफल से सरेआम फायरिंग करते नजर आए उत्पाती
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक अपने हाथ में रखे हुए है। जो राइफल से सरेआम फायरिंग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ दो युवक के पिस्टल से फायर कर रहे हैं। गंगा ब्रिज क्षेत्र में लगातार गोलीबारी की सूचना पर गंगा ब्रिज थाने की पुलिस घटना पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। हालात को देखते हुए भारी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा इसके लिए नीतीश कुमार की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। इसी बीच वैशाली की इस घटना से एक बार फिर ये कहा जा रहा है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
