पटना

Patna News: पटना जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की टूटी कपलिंग, यात्रियों में अफरातफरी

Patna News: पटना जंक्शन के करीब एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा है। पटना जंक्शन से रवाना होते ही पूर्णिया हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का कपलिंग टूट गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी की टीम कपलिंग सही करने का कार्य कर रही है।

Image

पटना जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा

Patna News: बिहार के पटना जंक्शन के नजदीक एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला है। यहां पूर्णिया से हटिया जा रही पूर्णिया हटिया एक्सप्रेस का कपलिंग टूटा गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आरपीएफ जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि कपलिंग ठीक करने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन प्लेटफार्म से रवाना ही हुई थी, तभी आउटर में पहुंचते हुए कपलिंग टूट गई। स्पीड कम होने के कारण हादसा होते-होते टला।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें