पटना

Patna में किशोरी के साथ गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चारों गिरफ्तार

पटना में एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चारों लड़कों ने उसके होटल बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद चारों लड़कों को हिरासत में लिया गया।

Image

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया किशोरी का साथ गैंगरेप

बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी को होटल ले जाकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चारों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जिसमें उन्होंने घटना को लेकर पुलिसो को पूरी जानकारी दी।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक लड़की का बॉयफ्रेंड है, जो पहले से उसके संपर्क में था। घटना की शुरुआत तब हुई जब लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई, जिसके बाद वह उसके अन्य दोस्तों से भी जुड़ गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले लड़की एक दोस्त के घर गई थी, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, वह बाईपास के पास स्थित एक होटल में गई, जहां तीन अन्य दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गर्लफ्रेंड का रेप

लड़की ने आरोप लगाया कि मंगलवार को चारों लड़के उस होटल बुलाकर ले गए, जहां बारी-बारी उसके साथ रेप किया और फिर वहां से फरार हो गए। घर लौटने पर, लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों नाबालिगों को हिरासत में लिया।

कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपी एक ही मुहल्ले के निवासी हैं और उनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। सभी आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र हैं। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण पीएमसीएच में कराया गया है और पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article