पटना

बिहारः दोस्त के पैसे से खाया कुरकुरे, तो युवक ने उतारा मौत के घाट; पांच रुपये के लिए गई जान

बिहार के गोपालगंज में युवक ने पांच रुपये के कुरकुरे के लिए दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Gopalganj Crime News: दोस्त के पैसे से पांच रुपए की कुरकुरे खाने की कीमत किसी दोस्त को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी, यह किसी ने नहीं सोचा होगा, लेकिन ऐसी वारदात बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस का दावा है कि पांच रुपए के कुरकुरे खाने में हुए विवाद में एक किशोर ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी।

चाकू गोदकर की गई हत्या

चार अगस्त को ऑफिसर कॉलोनी के पास सावन कुमार उर्फ अश्विनी कुमार सोनी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए दावा किया कि पांच रुपये के कुरकुरे खाने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त कृतिमान कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त ने कुरकुरे के लिए दिए थे पैसे

गोपालगंज (सदर) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि सावन कुमार रविवार की रात अपने दोस्त कृतिमान के पास गया था। कृतिमान ने पांच रुपये वाली कुरकुरे खरीदने के लिए सावन को 20 रुपये दिये, लेकिन सावन रास्ते में ही कुरकुरे खा गया। जब वह कृतिमान के पास पहुंचा, तो कुरकुरे खाने को लेकर विवाद हो गया।

आरोपी ने दोस्त को फोन कर बुलाया

अन्य दोस्तों ने बीच-बचाव कर विवाद उस समय सुलझा दिया गया। इसके बाद कुछ देर के बाद सावन कुमार सोनी वहां से घर अपने घर जाने लगा। इसके बाद कृतिमान ने फिर कॉल कर सावन को ऑफिसर कॉलोनी के पास बुलाया। सावन के आते ही उसने उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे सावन की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुटाया सबूत

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू तथा आरोपी के काले रंग की शर्ट को जब्त कर लिया है। आरोपी यही शर्ट घटना के समय पहना था, जिस पर खून का धब्बा लगा हुआ था, जिसे उसने घर पहुंचने पर धो दिया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!