पटना

Bihar BJP Leader Murder: भाजपा नेता की पटना में सरेआम गोली मारकर हत्या, तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा

Bihar BJP Leader Murder: पटना के स्थानीय बीजेपी नेता अजय शाह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Image

पटना में बीजेपी नेता की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में भाजपा नेता की हत्या
  • अपराधियों ने मारी गोली
  • पटना में बीजेपी नेता की हत्या

Bihar BJP Leader Murder: बिहार में अपराधियों का बोलबाला बढ़ते ही जा रहा है। कभी व्यापारी तो कभी नेता अपराधियों के शिकार हो रहा है। बिहार की राजधानी पटना में एक भाजपा नेता की सरेआम हत्या कर दी गई है, जिसके बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बीजेपी नेता अजय शाह की हत्या

पटना के बजरंगपुरी इलाके में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता की उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भाजपा के स्थानीय नेता अजय शाह के रूप में हुई है। पटना के पुलिस अधीक्षक (एसपी-ईस्ट) भरत सोनी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाह को बाइक सवार दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हमलावर तुरंत मौके से भाग गए।’’

भाजपा ने क्या कहा

एसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।’’

तेजस्वी ने घेरा

इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘इसे असली जंगल राज कहते हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भाजपा नेताओं को क्या हो गया है...वे राज्य में अपराध की बढ़ती दर पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article