भोपाल

जिस डैम को बनाने के नाम पर मध्यप्रदेश में खर्च हो गए 243 करोड़, वो आजतक बना ही नहीं

Madhya Pradesh Dam Scam: कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने हैदराबाद की एक कंपनी को डैम बनाने के लिए साल 2019 में ठेका दिया था। जिसे 2024 तक पूरा किया जाना था। इसके लिए 243.95 करोड़ रुपये भी दिए थे।

Image

मध्यप्रदेश में डैम घोटाला (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • कमलनाथ सरकार ने दिया था ठेका
  • तब से आजतक डैम का काम नहीं हुआ शुरू
  • आजतक नहीं बना है डैम

Madhya Pradesh Dam Scam: मध्य प्रदेश में एक डैम घोटाला सामने आया है, जहां एक डैम बनाने में 200 करोड़ से ज्यादा खर्च हो गए, लेकिन डैम आज तक बना ही नहीं है। अब जाकर इस डैम की सच्चाई पता चली है।

कमलनाथ सरकार ने दिया था पैसा

IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 243.95 करोड़ रुपये का ये घोटाला सामने आया है। दरअसल, सिंगरौली में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार में साल 2018 से लेकर 2020 के बीच एक डैम वाटर चैनल बनाने के लिए सरकार द्वारा कंपनियों को 243.95 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया।

सरकार बदली लेकिन डैम नहीं बना

बाद में कमलनाथ की सरकार गिर गई। शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनीं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। प्रदेश में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है, लेकिन डैम का निर्माण कार्य ही नहीं हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, कमलनाथ की सरकार ने हैदराबाद की एक कंपनी को डैम बनाने के लिए साल 2019 में ठेका दिया था। सरकार द्वारा कंपनी को इसी साल 243.95 करोड़ रुपये दे दिए गए। डैम बनाने की डेडलाइन 28 मार्च 2024 रखी गई। लेकिन, बीते पांच साल में यहां पर एक पाइप तक नहीं बिछाई गई। डैम का निर्माण कार्य आज तक नहीं शुरू हो पाया।

बीजेपी विधायक ने उठाया मुद्दा

गोंड वृहद सिंचाई परियोजना के संबंध में स्थानीय बीजेपी विधायक मेश्राम ने विधानसभा में मुद्दा उठाया। विधानसभा में विधायक द्वारा इस परियोजना की प्रगति के बारे में सवाल किया गया। लेकिन, उनके सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। विधानसभा में भले ही उनके सवालों के जवाब नहीं मिले। लेकिन, विधायक का दावा है कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने मंजूरी दे दी है। पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मांगी जा रही है। विधायक के अनुसार, साल 2019 में कमलनाथ की सरकार में एक कंपनी को एडवांस में रुपये दे दिए गए थे। कंपनी ने कुछ काम नहीं किया। इधर, कांग्रेस की सरकार जाने के बाद डैम निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। हालांकि, अब मौजूद सरकार ने डैम निर्माण को लेकर अपनी मंजूरी दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article