पटना

Bihar Weather: बिहार में सर्दी का इंतजार खत्म, कड़ाके की ठंड झेलने के लिए रहें तैयार; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Updates: बिहार में मौसम ने करवट ली है। आईएमडी ने बताया कि राज्य में सर्दी का इंतजार खत्म हो गया है। अब बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Updates: बिहार के लोगों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, क्योंकि राज्य में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं ने बिहार में हल्की धुंध और सामान्य से अधिक तापमान बनाए रखा था, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है और पछुआ हवाओं के आगमन से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

बिहार में तापमान में गिरावट

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, पछुआ हवाओं के प्रभाव से बिहार में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी इन हवाओं की रफ्तार धीमी है, लेकिन यह तापमान को कम करने के लिए पर्याप्त है। आईएमडी का कहना है कि बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसलिए, लोगों को सर्दी से बचने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

कड़ाके की ठंड की संभावना

एसके पटेल ने चेतावनी दी है कि इस साल बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसका मुख्य कारण ला नीना का प्रभाव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में न्यूनतम तापमान बहुत महत्वपूर्ण होता है और अब हवा के रुख बदलने के साथ ही ठंड का असर महसूस होने लगा है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, जिससे ठंडी हवाएं लोगों को कंपा देंगी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज यानी 12 नवंबर को बिहार में मौसम साफ और सूखा रहेगा। पछुआ हवाओं की धीमी रफ्तार के बीच दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article