पटना

Bihar Weather Update: बिहार के 21 जिलों में आंधी से साथ बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 09:39 AM IST

Bihar Weather Update: चक्रवाती तूफान मोचा का असर बिहार में भी दिखने लगा। 21 जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी

Photo : BCCL

Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान मोचा बांग्लादेश, म्यांमार और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में कहर बरपाने के बाद इसका असर धीरे-धीरे बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में इसका असर दिखने लगा है। बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के 21 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगाह किया है कि आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को चिलचिलादी गर्मी से राहत मिली है।

Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के 21 जिलों बारिश और आंधी आ सकती है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। गोपालगंज और छपरा में तेज हवा चली। मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई है।

Bihar Weather Update: बिहार में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

बिहार में इन दिनों गर्मी भी कहर बरपा रही है। एक दिन पहले पटना का तापमान 38.3 डिग्री, नालंदा का तापमान 37.5 डिग्री, नवादा का तापमान 41.5 डिग्री, गया का तापमान 41.8 डिग्री, शेखपुरा का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारत में इस वर्ष मॉनसून के दौरान सामान्य से कम बारिश का अनुमान

उधर मौसम पूर्वानुमान एजेंसी SASCOF का कहना है कि भारत की करीब 19% आबादी को इस वर्ष मॉनसून के दौरान सामान्य से कम बारिश और करीब 13 प्रतिशत आबादी को सामान्य से अधिक बारिश का सामना करना पड़ सकता है। साउथ एशियन सीजनल क्लाइमेट आउटलुक फोरम (SASCOF) के अनुसार मॉनसून के दौरान भारत की करीब 18.6% आबादी को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इसके अनुसार उत्तर में सामान्य से कम बारिश होने की 52 % संभावना है और देश के मध्य भागों में सामान्य से कम वर्षा की 40% संभावना है। SASCOF ने कहा कि भारत में कुल 12.7% लोगों को सामान्य से अधिक बारिश का सामना करना पड़ सकता है। उसने कहा कि भारत के दक्षिणी और पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने का 50% अनुमान है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article