पटना

Bihar Weather Today: बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश का असर कम होने लगा है। धीमी पड़ी मानसून की चाल के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और 9 जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल धीमी पड़ने लगी है। लोग फिर बारिश के लिए तरसने लगे हैं। बारिश की कमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आज बिहार में केवल 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं करीब 9 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मानसून बिहार में सक्रिय तो है लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ रही है। वहीं अन्य राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना कम है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून फिर कमजोर पड़ने लगा है। आज विभाग ने केवल 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किशनगंज, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका जताई है। बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में की लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आगामी जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज के मौसम के साथ आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त को भोजपुर, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!