पटना

Bihar Weather 7-November: बिहार में बारिश के दिन लदे; अब पारा सामान्य से ऊपर, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बारिश का दौर खत्म होने के बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अभी राज्य में पारा सामान्य से कुछ अधिक है लेकिन जल्द ही पारा गिरेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में कब शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-November-2025: बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है, यानी अभी ठंड बढ़ी नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड और कोहरे का असर दिख रहा है, जबकि दिन के समय धूप खिली रहने से मौसम सुहाना बना है। गुरुवार को पटना समेत 13 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन अगले 3-4 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

सुबह-शाम दिख रहा कोहरा

पटना सहित कई जिलों में सुबह और शाम हल्का कोहरा देखा जा रहा है, जिससे ठंड थोड़ी देर के लिए महसूस होती है। इस दौरान हवा की गति 9-14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने के कारण मौसम में हल्का ठंडापन बना हुआ है। आने वाले दिनों में बिहार में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज शुकवार को बिहार में मौसम सामान्य तौर पर साफ रहेगा। पटना और अन्य जिलों में सुबह कुहासा, दिन में हल्की धूप और शाम को ठंडक महसूस होगी। न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 9-14 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कब पड़ेगी बिहार में सर्दी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बिहार में सर्दी अपने चरम पर होगी। पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे और कुछ जगहों पर 5 डिग्री तक गिर सकता है। ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर शहरों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले 3 दिनों में बिहार में न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ जिलों में विजिबिलिटी में भी कमी आ सकती है। IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और बढ़ सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article