पटना

Bihar Weather: बिहार में मानसून का दौर जारी, पर अब भी 27% कम हुई बारिश; आज 19 जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 19 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कल से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Image

आज बिहार का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025: बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है और बारिश भी लगातार जारी है। इसके बावजूद अब तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन बारिश ने कई जिलों में आफत भी मचाई हुई है। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य भाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक रह सकती है। इस दौरान बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बिहार के किन जिलों में अलर्ट

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, माधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार।

बिहार में अब तक 544 मिमी कम हुई बारिश

बिहार में अब तक औसतन 741 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 544 मिमी बारिश ही हुई है। प्रदेश में सिर्फ 8 जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इस दौरान सबसे कम बरसात सीतामढ़ी में 60 फीसदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे बिहार के निचले क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article