पटना

बिहार का मौसम 26-June-2025: बिहार में पलटा मानसून; लौटे अलर्ट, आज फिर तेज होगी बारिश

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-June-2025 पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बीते दो दिन बिहार में मौसम में थोड़ी ढिलाई देखी गई। बारिश में भी कमी आई और मौसम विभाग के अलर्ट में भी लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और आज मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो आज कहां होगी बारिश और कहां रहेगी उमस? आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-June-2025: मानसून पूरे बिहार को कवर कर चुका है और लगभग सभी जिलों में बारिश आ रही है। पिछले दो दिनों से बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर देखी गई थी, मगर अब मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। पूरे बिहार के सभी जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का यह दायरा बढ़कर लगभग पूरे बिहार को अपनी चपेट में ले सकता है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

बिहार में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी लौटी है। दो दिनों तक येलो अलर्ट से मौसम विभाग का काम चल जा रहा था लेकिन IMD ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के साथ बिजली चमकने-गरजने की संभावना है इसके साथ ही उत्तर पूर्वी हिस्सों में ठनका भी गिरने की संभावना अधिक है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज इन इलाकों में होगी बारिश

पूरे बिहार में आज बारिश की संभावना है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और कटिहार जिलों के अनेक स्थानों पर आज बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, अरवल, भोजपुर सहित अन्य जिलों के एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है और किशनगंज के एक दो इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना शहर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। एक या दो बौछारें भी देख सकता है, इसके साथ ही चमक-गरज वाली तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। आज पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। हवा में नमी का आंकड़ा 80 फीसदी तक जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article