पटना

Bihar Weather: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, झमाझम बारिश से भीगेंगे 32 जिले; ठनका गिरने का भी खतरा बरकरार

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 32 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में ठनका गिरने का भी खतरा है।

Image

बिहार में बारिश का अलर्ट (AI Image)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-September-2025: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। जिसके साथ तेज बारिश का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। हालांकि बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी शहरों में देखने को मिल सकती हैं।

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और कटिहार में एक या दो स्थानों पर भारी या बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्तर, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भागों के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात होने का अलर्ट है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिले में आगामी 24 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आई नमी और उत्तर बिहार में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में एक बार फिर मानसून को एक्टिव हो गया है। प्रदेश में 17 सितंबर तक कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। वहीं 19 सितंबर तक बिहार में कहीं-कहीं बिजली गिरने, बादल गरजने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article