पटना

Bihar Weather 13-November-2025: बिहार में दिखने लगे सर्दी के तेवर, 10 डिग्री के नीचे लुढ़केगा पारा; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। दिन में धूप तो दिखाई देती है लेकिन रातें सर्द हो चुकी हैं। पारा गिरकर 10 डिग्री के नीचे पहुंचने वाला है और हवा के झोंके मौसम को और ठंडा करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में शुरू हुई कड़ा के की सर्दी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-November-2025: बिहार में अब सर्दी का मौसम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सुबह और शाम के समय कड़कड़ाती ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। दिन में मीठी धूप राहत जरूर देती है, लेकिन हवा में चुभन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में दिन का तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 11 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

ठंड के तेवर हुए तीखे

राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार को औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के प्रभाव से यह गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल कुहासे और धुंध की स्थिति जारी है, जिससे सुबह-सुबह विजिबिलिटी पर असर पड़ रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ करेगा ठंड को और तेज

मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते और दिसंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना जताई गई है। जैसे-जैसे हवा में नमी बढ़ेगी, वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर भी ऊंचा जाएगा। धूलकण और धुएं की मात्रा बढ़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

धुंध और कुहासा बनेंगे परेशानी

पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय घना धुंध और कुहासा छाए रहने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। दिन के समय धूप जरूर निकलेगी, लेकिन धुंध के कारण इसका असर सीमित रहेगा। पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस होगा।

दक्षिण बिहार में सबसे ज्यादा ठंड का असर

दक्षिण बिहार के जिले जैसे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और जमुई में ठंड का प्रभाव सबसे अधिक है। इन जिलों में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। बुधवार को जहां मोतिहारी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। दिसंबर के शुरुआती दिनों में तापमान का आंकड़ा इकाई अंकों में पहुंच सकता है, जिससे ठंड का असर और गहराएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!