पटना

Bihar Weather: बिहार में थमने लगा बारिश का दौर, आज 12 जिलों में अलर्ट; तापमान में गिरावट से ठंडक का एहसास

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कभी भी तेज बारिश का कोई अनुमान नहीं है। प्रदेश में जल्द ही बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थमने वाला है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-October-2025: बिहार में मानसून विदाई की दहलीज पर है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब धीरे-धीरे थम रहा है। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिससे सुबह और रात में हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। हालांकि बारिश की गतिविधियों अब कमी आएगी। आईएमडी ने आज 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि बारिश की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि आज किन-किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है।

बिहार में आज किन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही हवाएं चलने की भी संभावना है। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के भी आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आज पटना में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बिहार में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्से में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ हो जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!