पटना

Bihar Weather: बिहार में बारिश का कहर! उफान पर कोसी नदी-कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; आज 23 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 23 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आज पटना में कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है।

Image

बिहार में आज बारिश का अलर्ट (istock)

Photo : iStock

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-October-2025: बिहार में इन दिनों बारिश का मौसम बरकरार है। इसके साथ ही नेपाल में भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। कोसी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुपौल, मधुबनी समेत कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस आया है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। साथ ही बिहार के ऊपर ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। इन दोनों वेदर सिस्टम से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

बिहार में आज किन जिलों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में आज बारिश होगी या नहीं?

बिहार की राजधानी पटना में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। जिसके चलते बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। इस दौरान हवा में नमी 70 से 80 फीसदी तक रह सकती है। जिससे पटना में सुबह और रात में हल्की ठंडक का एहसास होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article