पटना

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड से कांपेंगे हाथ-पांव, 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा है, जिससे दिन का तापमान कम हो गया है। विशेष रूप से दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट आई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिन का तापमान काफी गिर गया है। विशेष रूप से दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट आई है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान और गिर सकता है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में कोहरे का असर

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर जैसे जिलों में कोहरे का असर अधिक देखा गया। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पटना में घने कोहरे के कारण इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई।

बिहार में प्रदूषण का भी असर

इतना ही नहीं, कोहरे के साथ ही पटना में वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ा है। गुरुवार को प्रदूषण का स्तर बुधवार की तुलना में अधिक रहा। बढ़ते प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि पटना में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। औसत अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article