Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ), 05 November 2025 Live: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज को बड़ा झटका, मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 05 November 2025 Hindi News Live Updaes: बिहार में मंगलवार को पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होंगे। शेष सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ), 05 November 2025 Live: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज को बड़ा झटका, मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: प्रियंका ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना- बिहार में बेरोजगारी और पलायन चरम पर
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: बसपा सुप्रीमो मायावती कल कैमरू में करेंगी चुनावी रैली
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: राजनाथ सिंह का दावा - बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा राजग
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: गौड़ा बौराम से राजद प्रत्याशी संतोष सहनी ने वापस ली उम्मीदवारी
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: मुंगेर में JSP प्रत्याशी ने ली भाजपा की सदस्यता
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का रोहतास में रोड शो
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: सीएम योगी आज सासाराम में करेंगे जनसभा
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: अनंत सिंह के चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल वाहन जब्त
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए NDA सरकार से मुक्ति जरूरी - कांग्रेस
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: पीएम मोदी का दावा- NDA की होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार की जनता ने यह सुनिश्चित करने का मन बना लिया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले 20 सालों के अपने जीत के रिकॉर्ड को तोड़े और राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी न हो। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘जंगल राज’ लाने वाले लोगों को आगामी चुनावों में अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों “राजकुमार” पूरे राज्य में घूम रहे हैं और दिल्ली वाले ने तो ‘छठी मैया’ का अपमान भी किया है।
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: सात देशों के प्रतिनिधि बनेंगे चुनाव के गवाह
बिहार विधानसभा के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा और निर्वाचन आयोग के अंतरराष्ट्रीय आगंतुक कार्यक्रम के तहत सात देशों के 14 प्रतिनिधि इसके गवाह बनेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए जाने वाले प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फलीपीन, थाईलैंड और कोलंबिया के 14 प्रतिभागियों ने उद्घाटन सत्र में भाग लिया, जहां उन्हें ईवीएम की कार्यप्रणाली दिखाई गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) में 5-6 नवंबर तक बिहार का दो दिवसीय दौरा शामिल है, जहां प्रतिनिधि मत दल रवानगी केंद्रों का दौरा करेंगे और छह नवंबर को वास्तविक मतदान देखेंगे।
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गए हैं। आखिरी दिन पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रैलियां कीं। 6 नवंबर को बिहार में 121 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव में 1314 उम्मीदवार मैदान में उतरें हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए तीन करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
