पटना

आरा-मोहनिया सहित तीन बायपास से बिहार के कई जिलों का सफर होगा आसान, 600 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू

बिहार में अब यातायात और सुविधाजनक होने वाला है। राज्य में 600 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू हो रही है, जिसके तहत आरा-मोहनिया बायपास समेत तीन बायपास बनाए जाएंगे। इस परियोजना का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया था। अब इसकी प्रकिया शुरू हो गई है।

Image

600 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये था कि बायपास का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए। CM के निर्देश और राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी के बाद पथ निर्माण विभाग ने इस दिशा में काम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

बचेगा यात्रा का समय

600 करोड़ रुपये की इस बायपास परियोजना में तीन बायपास बनाए जाएंगे। इसमें आरा-मोहनिया, राजगीर बाइपास और शेखपुरा अंतर्गत सरमेरा से लखीसराय जिला के सीमा पर स्थित पचना ग्रीनफील्ड बाइपास शामिल हैं। इनसे कई जिलों के बीच की यात्रा का समय भी बचेगा और फालतू ट्रैफिक से आजादी मिलेगी।

बनेंगे दो नए बायपास

पथ प्रमंडल कोचस के अंतर्गत आरा-मोहनिया सड़क पर लगभग 12 किलोमीटर लंबा बायपास का निर्माण होगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 54 करोड़ नौ लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं पथ प्रमंडल शेखपुरा के अंतर्गत आने वाले सरमेरा से लखीसराय जिले की सीमा पर स्थित पचना (भदौस) ग्रीनफील्ड बाइपास लगभग 21 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी अनुमानित लागत 481 करोड़ 83 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई है। इस बायपास से नालंदा और लखीसराय के बीच आवागमन में लोगों को जाम की मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी।

इन दोनों बायपास से आरा-मोहनिया और नालंदा-लखीसराय के बीच यातायात की सुविधा अबसेल बहुत बेहतर हो जाएगी। साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक का लोड भी घटेगा।

राजगीर बायपास का होगा चौड़ीकरण

पथ प्रमंडल हिलसा के तहत NH-82 पर हसनपुर गांव से राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी मोड़ तक बनने वाला लगभग 77 किलोमीटर राजगीर बायपास का चौड़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल ये सड़क दो लेन की है, इसे बढ़ाकर फोरलेन करने की तैयारी है। राजगीर बायपास के चौड़ीकरण में लगभग 139 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। स सड़क की चौड़ाई बढ़ने से राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी तक आवागमन की सुविधा बेहतर हो सकेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article