पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की भरमार है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। राज्य की बेगुसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता सिंह ने इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जिम्मेदार ठहराया हुए आरोप लगाया कि दोनों तुष्टिकरण में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार के सत्तारूढ महागठबंधन के मुख्य घटक दल हैं।
पटना
Patna News: मदरसों-मस्जिदों पर बिफरे गिरिराज, बोले-धर्म और आंतरिक सुरक्षा को बड़ा खतरा, लालू-नीतीश जिम्मेदार!
- Agency by: Agency
- Updated Dec 1, 2023, 07:21 PM IST
