Patna News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आपके घर या व्यावसायिक संस्थान में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर दो मई से 15 मई तक ऊर्जा खपत की राशि नहीं काट रहा था, जिस वजह से बैलेंस माइनस हो गया था। यानी कि तकनीकी खामियों की वजह से उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंच रहा था।
ग्राहकों की समस्या हल
इस पर राहत भरी खबर ये है कि स्मार्ट मीटर सही काम करने लगा है और शुक्रवार तक ऊर्जा खपत के अनुसार स्मार्ट मीटर अपडेट हो जाएगा। बिजली कंपनी ने कहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे माइनस बैलेंस वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि सोमवार से पहले स्मार्ट मीटर का रिचार्ज करा लें, नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
दो मई से आई थी खराबी
बता दें कि बिहार में स्मार्ट मीटर में दो मई को खराबी आई थी। इस वजह से ऊर्जा खपत के आधार पर मीटर पैसा नहीं काट रहा था और कई उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस में चला गया था। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी, जिसे सही कर लिया गया है।
