पटना

बहन रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, कहा- 'वह पार्टी की...'- Video

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के त्याग और समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू यादव को किडनी दान करके उन्होंने एक अद्वितीय बलिदान दिया है।

Image

रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन (फाइल फोटो: canva)

Tejaswi Yadav on Rohini: बिहार की राजनीति में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के तेवरों की चर्चा हो रही है। इस सबके बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के त्याग और समर्पण की सराहना की है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य को छपरा से टिकट लालू यादव ने वहां के लोगों की मांग पर दिया था।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि रोहिणी ने उनके पिता लालू यादव को किडनी दान करके एक अद्वितीय बलिदान दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 'ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाते...हमारा ध्यान सिर्फ़ बिहार के विकास पर है...रोहिणी दीदी मेरी बड़ी बहन हैं। उन्होंने मुझे पाला है। उनके द्वारा दिया गया त्याग आज के समय में दुर्लभ है। उन्होंने मेरे पिता को अपनी किडनी दान कर दी थी। छपरा की जनता चाहती थी कि उन्हें छपरा से टिकट मिले, और लालू जी ने लोगों की मांग और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने और उन्हें टिकट दिया...रोहिणी पार्टी को मजबूत कर रही हैं और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं...'

तेजस्वी ने कहा कि 'जो लोग हमारी बहनों पर उंगली उठा रहे है ये बर्दाश्त के बाहर है, उन्होंने शुरु से हमारा साथ दिया है, उनकी बहन ने पार्टी को मजबूत करने और हमे आगे बढ़ाने का काम किया है'

रोहिणी आचार्य ने भी दिया बयान

इन सभी आरोपों पर रोहिणी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर लिखा- मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि "कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग "किसी" के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व् सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी" ...

साथ ही दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ - दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब 'जिस किसी' के भी कहने पर ऐसा कर - कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ - बहन - बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि "भविष्य में वो कभी किसी माँ - बहन - बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे ..."

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article