पटना

Bihar News: मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीणों ने दौड़ाया, किसी तरह जान बचाकर भागे 'मंत्रीजी'

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में बड़ा बवाल हुआ। सड़क हादसे में 9 मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हंगामे में एक सिपाही घायल हो गया। मंत्री किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

Image

बिहार में मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीणों ने घेरा

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। इधर तमाम नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक बार फिर आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, यह मामला चुनावी नहीं, बल्कि एक हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद मंत्री श्रवण कुमार परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने 'मंत्रीजी' को घेर लिया, मंत्री किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे।

दरअसल नालंदा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमले में एक सिपाही घायल हो गया।

बता दें कि पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। 'मंत्रीजी' आज सुबह पीड़ित परिवार से मिलने हिलसा के मलावां गांव गए थे, तभी उन पर नाराज ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

'मंत्रीजी' और अन्य को किसी तरह वहां से जान बचाकर भागना पड़ा है। इस हमले में घायल हुए सिपाही का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article