पटना

Muzaffarpur News: सेल्फी लेने के लिए पानी से भरे गड्ढे में उतरे बच्चे, पांचों की डूबने से मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे पानी से भरे एक गड्ढे में नहाने गए थे। वे गड्ढे में नहाने के साथ ही सेल्फी भी ले रहे थे, लेकिन उन्हें गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ, जिससे पांचों की डूबकर मौत हो गई।

Image

5 बच्चों की डूबने से मौत

Photo : Times Now Digital

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा ब्लॉक के बंधपुरा चौर में एक दुखद घटना में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ये बच्चे गोरधोआ पुल के पास एक पानी भरे गड्ढे में नहाने गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे मछली पकड़ने के लिए बांस की बारी से कूदकर गड्ढे में नहा रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था, जिसके कारण सभी डूब गए।

घटना के बाद, गोताखोरों ने गड्ढे में शवों की तलाश शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया। घटना के समय, बच्चे दोपहर बाद एक साथ घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव में मातम का माहौल है, और किसी के घर चूल्हा नहीं जल रहा है।

भाकपा माले के नेता आफताब आलम ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सीओ मधुमिता कुमारी ने आश्रितों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है। डीएम के निर्देश पर शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया। घटना के बाद, गांव के लोग दुखी परिवारों के पास पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। यह घटना तीन परिवारों के लिए विशेष रूप से दुखद है, क्योंकि इनमें से प्रत्येक परिवार का यह इकलौता चिराग था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article