पटना

बिहार में का बा, चाचा-भतीजा के चक्की में पीस रहल बिहारी बा- नेहा सिंह राठौड़ के निशाने पर अब आए नीतीश और तेजस्वी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 10:05 PM IST

बिहार में का बा से पहले लोक गायिका नेहा सिंह राठौर यूपी में का बा गा चुकी हैं। जिसपर बीजेपी की ओर से बड़ी पलटवार किया गया था, क्योंकि नेहा सिंह राठौर ने सीधे सीएम योगी और बीजेपी की सरकार पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद काफी हंगामा मचा था।

Image

बिहार में का बा...सीजन-2 आया सामने

Photo : Twitter

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब 'बिहार में का बा...' सीजन-2 लेकर आई हैं। इस बार उनके निशाने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आ गए हैं। नेहा राठौर ने राम नवमी हिंसा को लेकर बिहार सरकार से कई सवाल पूछे हैं और तंज भी कसा है।

वायरल हो रहा वीडियो

यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे बिहार बीजेपी के नेता भी अपने हैंडल से शेयर कर रहे हैं। हालांकि जब यही राठौर 'यूपी में का बा' गाईं थीं तब बीजेपी के निशाने पर थीं। कानूनी कार्रवाई की बात भी हो रही थी।

क्या है गाने में

नेहा राठौर के गाने कुछ इस तरह से हैं- "रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाजी जारी बा, चाचा-भतीजा के जाता (चक्की) में पीस रहल बिहारी बा…का बा...बिहार में का बा…, चोरी, चकारी, अपहरण, हिंसा के सुगबुगाहट बा...हमरा ता लागत बा भैया जंगलराज के आहट बा। चाचा के चरण में भतिजवा के चारोंधाम बा, मरे ला झपरा, जरत नालंदा, जरे सासाराम बा... का बा.. बिहार में का बा…।"

नीतीश-तेजस्वी लपेटे में

नेहा राठौर के इस गाने में नीतीश और तेजस्वी तगड़े लपेटे में आए हैं। बिहार में राम नवमी पर हिंसा से लेकर क्राइम तक के मामले पर नेहा राठौर ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। राजद नेता तेजस्वी को भी नेहा राठौर ने नहीं बख्शा है और उनपर भी तंज कस दिया है।

नेहा सिंह राठौर पर कानून शिकंजा

नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' के बाद लोकप्रियता हासिल की थी, जिसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रिलीज किया गया था। तब इसके जवाब में बीजेपी की तरफ से भी गाना रिलीज किया गया था। उससे पहले, राठौर ने 2020 में 'बिहार में का बा' का पहला भाग बनाया था। 16 फरवरी को, राठौर ने 'यूपी में का बा' का दूसरा भाग जारी किया था, जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article