पटना

बैडमिंटन खेलने के दौरान मधेपुरा ADM को आया गुस्सा, खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिहार में एक एडीएम की दंबगई की करतूत सामने आई है, जहां मधेपुरा एडीएम ने एक बैडमिंटन प्लेयर को सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि उसने एक दो शॉट गलत खेले थे।

Image

मधेपुरा में एडीएम ने बैडमिंटन खिलाड़ी को पीटा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में एडीएम की दबंगई
  • युवा खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
  • बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ मारपीट

बिहार के मधेपुरा जिले में एक अधिकारी को इतना गुस्सा आया कि उसने एक युवा खिलाड़ी को ही पीट दिया। दरअसल मधेपुर के एडीएम साहब को बैडमिंटन खेलने का शौक है, इसी क्रम में वो बैडमिंटन खेलने के लिए पहुंचे, एक खिलाड़ी को जबरदस्ती खेलने के लिए कहा, युवा खिलाड़ी ने इस दौरान एक गलत शॉट खेल दिया, बस फिर क्या था, एडीएम साहब को ऐसा गुस्सा आया कि वो दौड़ा-दौड़ा कर लड़के को पीटने लगे।

मधेपुरा एडीएम ने की मारपीट

बिहार के मधेपुरा में एडीएम पर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि उसने बैडमिंटन खेलने से मना किया तो अधिकारी ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, उसका रैकेट भी तोड़ दिया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है।मामला जिले के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम का बताया जा रहा है।

पीड़ित ने क्या कहा

पीड़ित बैडमिंटन खिलाड़ी देवराज के मुताबिक, शनिवार की शाम इंडोर स्टे़डियम में एडीएम ने उनपर बैंडमिंटन खेलने का दवाब बनाया। मजबूरन उन्हें बैडमिंटन खेलना पड़ा। इस दौरान उन्होंने एक गलत शॉट खेला, जिस कारण वे (एडीएम) आगबबूला हो गए और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। देवराज ने बताया- मैं डिस्ट्रिक लेवल का प्लेयर हूं। शनिवार की शाम मैं बैडमिंटन खेलने के बाद अपने समय से घर जा रहा था। इसी दौरान एडीएम ने रोक लिया और साथ में खेलने के लिए कहा। मैं तीन घंटे खेलने के कारण काफी थक चुका था। इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं थक गया हूं, घर जा रहा हूं। इसके बावजूद एडीएम मुझे जबरन बैडमिंटन कोर्ट में ले गए। कुछ देर खेलने के बाद मैं थक चुका था, इसलिए मैं दो-तीन शॉट गलत खेल गया। इस कारण एडीएम ने मेरे साथ गाली-गलौज की। मुझपर रैकेट फेंक कर मारा। दौड़ाते हुए कैंपस से बाहर ले गए और दोबारा नहीं आने की धमकी दी।''

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article