पटना

बिहार का मौसम 02-July-2025: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर, इन जिलों में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा 02-July-2025: बिहार में मानसून बारिश का दौर जारी है। यहां गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से राहत मिल रही है।

Image

बिहार में मानसूनी बारिश का दौर

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा 02-July-2025: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार की राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी है। जहां एक तरफ बारिश से लोगों को राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नदियां उफान पर हैं। रेलवे स्टेशन समेत, सड़के और अन्य कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए आपको बताएं आज कहां-कहां झमाझम बरसेंगे मेघ -

बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना, गोपालगंज, पश्चीम और पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली , मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और मधुबनी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, कैमूर, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय में मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 4 से 5 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बिहार में जुलाई के महीने में 340 मिमी बारिश औसत सामान्य मानी जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!