पटना

Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्‍तक; 29 जून तक बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 June 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जून तक रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश न होने पर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 June 2025: बिहार में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की तीव्र गतिविधियों का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को राज्य के पांच जिलों मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में अतिभारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 29 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इससे तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, वहां उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। राजधानी पटना में भी हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार में मानसून सिस्टम अधिक सक्रिय रहेगा। सोमवार को पटना में आंशिक बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फारबिसगंज में सर्वाधिक 132.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि किशनगंज के गलगलिया में 70 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 65.4 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 55.4 मिमी और भागलपुर के नाथनगर में 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यहां रहेगा ऑरेंज अलर्ट

आज, 24 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और शिवहर में भारी बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में भी रुक-रुक कर वर्षा के आसार हैं। बारिश देर रात से ही जारी है और हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इन सभी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ठनका गिरने का खतरा अधिक है। सुरक्षा के लिए खुले स्थानों से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article