पटना

बिहारः नीतीश से कुशवाहा ने तोड़ लिया नाता, टाटा बोल बनाई नई पार्टी; कहा- CM के पास कुछ नहीं, पूरी जायदाद रख दी गिरवी

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2023, 02:58 PM IST

हालांकि, वह यह भी बोले थे- वह (नीतीश) चीजों को ऐसा बना रहे हैं, जिससे उनकी प्रासंगिता नहीं रहेगी। वह कहने के बावजूद नहीं संभल रहे। उन्हें बताना चाहिए कि आरजेडी से डील क्या हुई है?

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सीनियर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खट-पट के बीच सोमवार (20 फरवरी, 2023) को पार्टी को टाटा कह दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी नई सियासी पारी से जुड़ा ऐलान भी किया। वह इसके जरिए नए सिरे से काम करेंगे। दोपहर दो बजे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश के हाथों में अब कुछ नहीं है। उन्होंने पूरी जायदाद गिरवी रख दी है। जदयू को अलविदा कहने के बाद कुशवाहा ने एमएलसी पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने इसके साथ ही अपनी नई पार्टी का नाम भी बताया जो कि राष्ट्रीय लोक जनता दल है, जबकि पहले उनकी पार्टी का नाम रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) था।

उन्होंने इससे पहले हिंदी चैनल एबीपी न्यूज से कहा था कि उनका मोहभंग (नीतीश से) जैसा कुछ नहीं है। अगर वह कहीं जाएंगे तो क्या अनुमति लेकर जाएंगे...कौन कहां जाता है और कहां नहीं, इसकी खबर नहीं रखनी चाहिए। सीएम नीतीश कुछ लोगों से घिरे हैं। कुशवाहा के मुताबिक, "हम व्यक्तिग अपमान झेल सकते हैं, पर जब जनता के साथ धोखा होता है तब दिक्कत होती है। पार्टी (जदयू) ही बर्बाद हो जाएगी तब विरासत कैसे बचेगी?"

बकौल कुशवाहा, "नए सियासी दल को लेकर जो साथी कहेंगे, वही करेंगे। पर अब जेडीयू को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है। जहां पार्टी जा रही है वहां अस्तित्व नहीं दिखेगा। यह अपवाद हो सकता है, पर एक-एक आदमी हमारी बातों से सहमत है। यह आम जनता की बात है...लोगों में घोर निराशा है। असल में नीतीश कुमार सूबे के डिप्टी सीएम, जबकि तेजस्वी यादव सीएम हैं। हालांकि, वह यह भी बोले- वह (नीतीश) चीजों को ऐसा बना रहे हैं, जिससे उनकी प्रासंगिता नहीं रहेगी। वह कहने के बावजूद नहीं संभल रहे। उन्हें बताना चाहिए कि आरजेडी से डील क्या हुई है?

बागी कुशवाहा के इंटरव्यू की बड़ी बातें

- विपक्षी एकता नहीं हो पा रही है

- बिहार में असल सीएम तेजस्वी यादव हैं

- संकेत दिए कि वह नए सिरे से काम करेंगे

कुशवाहा कभी नीतीश से रहे दूर, कभी पास2006 में नीतीश से दूरी बनाई, एनसीपी में गए

2010 में जेडीयू में आए और राज्यसभा सांसद बने

2013 में अपनी रालोसपा बनाई

2021 में फिर इसका जदयू में विलय कर लिया

2021 में आगे एमएलसी बने

2023 में फिर बगावत छेड़ दी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article