पटना

Patna News: बिहार में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने उठाया कदम, स्कूल में शिक्षकों के बराबर होंगे क्लास रूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 03:49 PM IST

बिहार में बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार ने नई कवायद शुरू की है। जिसके तहत स्कूलों में शिक्षकों के बराबर ही क्लास रूम की संख्या होगी।

Image

बिहार में शिक्षक और क्लास रूम होंगे बराबर

Patna News: बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य के स्कूलों में अब शिक्षकों की संख्या के बराबर ही क्लास रूम होंगे। जिससे बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई कर सकें। दरअसल बिहार में कई विद्यालयों में एक ही कमरे में दो क्लास की पढ़ाई होने की तस्वीर सामने आती रहती है। जिसपर अब सरकार ने एक्शन लेते हुए स्कूल में जितने शिक्षक उतने कक्ष को लेकर कवायद शुरू की है। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी स्कूलों का बुनियादी ढ़ाचा भी दुरुस्त कराया जाएगा।

सभी जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास के कार्य तुरंत कराए जाएं। अतिरिक्त कमरों और प्रीफेब (स्टील ढांचे) का वर्ग कक्ष का निर्माण जल्द कराए जाएं। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्कूल में जितने शिक्षक होंगे उतने वर्ग कक्षाएं अनिवार्य रूप से हों, जिससे शिक्षक अलग अलग कमरों में बच्चों को पढ़ा सकें। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 940 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसमें कक्ष के निर्माण के अलावा शौचालयों का जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य भी कराए जायेंगे। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले के जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर स्कूलों के निर्माण का फैसला स्वयं करें। बिहार में हाल ही में एक लाख से अधिक शिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों में योगदान देना शुरू किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article