पटना

बिहार में फर्जी शादी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दूल्हों से ठगते थे लाखों रुपये, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने सहरसा जिले में फर्जी शादी करके ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं ठगी की कई वारदात को अंजाम दे चुकी हैं।

Image

बिहार में फर्जी शादी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (फोटो - Canva)

बिहार के सहरसा जिले से शादी के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों को सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को विराटपुर गांव में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें 10 लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान दो पुरुष भागने में सफल रहे, जबकि अन्य को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह फर्जी शादी के नाम पर ठगी कर रहा था। गिरोह के सदस्य भोरीलाल, जगदीश प्रसाद और विनोद कुमार बिहार के पस्तपार में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे।

पहले भी दे चुके हैं ठगी की वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि कटिहार के रामबालक महतो से संपर्क किया और उसकी पत्नी पूजा देवी से फर्जी शादी करवाई। पूजा ने रामबालक से 15,000 रुपये नकद और 20,000 रुपये फोन पे के माध्यम से लिए। इसके बाद गिरोह ने उससे और 30,000 रुपये की मांग की। जब रामबालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो गिरोह ने उसे सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करने की योजना बनाई।

पुलिस की सतर्कता से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह में शामिल महिलाएं पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार और एक अन्य सदस्य फरार हो गए हैं, और उनकी तलाश जारी है। सभी गिरफ्तार सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article