पटना

Bihar: गया में कोरोना का ब्लास्ट, RTPCR जांच में चार विदेशी मिले कोरोना पॉजिटिव

  • Authored by: उत्कर्ष सिंहEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 26, 2022, 12:38 PM IST

Bihar News: बिहार के गया में कोरोना ब्लास्ट हुआ है जहां आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना के चार विदेशी नागरिक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Gaya News: बिहार के गया में कोरोना (Covid 19) का ब्लास्ट हुआ है. एक साथ चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) मिले हैं। RTPCR जांच में सभी के पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गया एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच के बाद यह बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चारों विदेशी में एक थाईलैंड, दो इंग्लैंड और एक म्यानमार का है। ये बोधगया (Bodhgaya) के लिए आए हैं। इसी क्रम में गया एयरपोर्ट पर 2 से 5 परसेंट विदेशियों की कोरोना को लेकर आरटीपीसीआर जांच होती है। इसी आरटीपीसीआर जांच में सभी चारों विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

गंभीर नहीं हैं मरीज

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है, जिस होटल में उन्होंने बुकिंग कराई थी, उसी में उन्हें आइसोलेट किया गया है। इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है, इसमें अधिकांश गंभीर नहीं हैं, लेकिन तमाम एहतियात बरतते हुए उनका इलाज किया जा रहा है. इसमें थाई समेत विभिन्न देशों के विदेशी हैं।

दलाई लामा का कार्यक्रम हो सकता है प्रभावित

जानकारी हो कि बौद्घ धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास कर रहे हैं। उनका टीचिंग प्रोग्राम 29, 30 और 31 दिसंबर को आयोजित है, जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे. उनके टीचिंग कार्यक्रम को लेकर कोरोना को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है और अब 4 के पॉजिटिव मिलने के बाद हाई अलर्ट करते हुए कोरोना जांच में बढ़ोतरी शुरू कर दी गई है।

सभी को किया अलर्ट

मिल रही जानकारी के मुताबिक यदि इसी तरह कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे तो बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है. जानकारियों हो कि पहले से ही संभावना जताई जा रही थी, कि जिस तरह से कई दूसरे देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। उससे हजारों विदेशियों के गया-बोधगया आने से इसका फैलाव हो सकता है। अब एक बार जब 4 पॉजिटिव मिले हैं, तो इसे लेकर अब अलर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर हुई जांच में 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी बौद्ध धर्म गुरु के आगमन के गया एयरपोर्ट को पहुंचे। इस बीच उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई और अब आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी को उनके द्वारा बुक कराए गए होटल में आइसोलेट कर दिया गया है।

उत्कर्ष सिंह
उत्कर्ष सिंहauthor

मैं पिछले 16 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। देश के बड़े मीडिया हाउस में पत्रकारिता का अनुभव रहा है। जीवन में कई महत्वपूर्ण खबरों को ब्रेक करने से लेकर उसे लोगों तक पहुंचाया है। पत्रकारिता मेरे लिए एक जूनून है और सही खबरों को लोगों तक पहुंचाना मेरा पेशा।

और पढ़ें
End of Article