पटना

बिहार : मुख्य सचिव ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा, बोले-चुनाव में कहीं पर भी न हो पोल का बहिष्कार

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस बार चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कम दिन बचे हैं, लिहाजा सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग वक्त पर शुरू करने के साथ-साथ बॉर्डर चेकपोस्ट को भी क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

Image

बिहार में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव। -फाइल फोटो

Photo : PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। गुरुवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में दोनों प्रमंडलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट ली गई। इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और आदर्श आचार संहिता के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई।

'चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें'

इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस बार चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कम दिन बचे हैं, लिहाजा सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग वक्त पर शुरू करने के साथ-साथ बॉर्डर चेकपोस्ट को भी क्रियाशील करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि आर्म्स होल्डर के घर पर जाकर सत्यापन कराएं।

सभी स्तर पर मुहिम चलाने की जरूरत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रचार-प्रसार पर खासतौर पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि घर घर जा कर गणना प्रपत्र शीघ्र भरवा कर एवं एकत्रित कर समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शहरी इलाकों में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था जरूर करें। कूड़ा गाड़ियों में जिंगल के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार होना चाहिए। चुनाव में वोट देने को लेकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए सभी स्तर पर मुहिम चलाने की जरूरत है।

अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश

वहीं, डीजीपी विनय कुमार ने हिस्ट्रीशीटर, कुख्यात अपराधियों और भगोड़ों समेत अन्य सभी अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आर्म्स एक्ट के मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पीडी ट्रायल मामलों में फोकस करने पर बल दिया। सभी थानों को चुनाव के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया। सभी एसपी से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर खासतौर से चौकसी बरतने के लिए कहा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article