पटना

Bihar Weather: बिहार में छठ से पहले मौसम हुआ ठंडा, तापमान में गिरावट; कई जिलों में बारिश का Alert

Bihar Weather Report: बिहार में बदलता हुआ मौसम का असर दिख रहा है। छठ महापर्व से ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह से बिहार में ठंड का असर और ज्यादा दिखेगा। पढ़े आज मौसम का हाल कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather Report: बिहार में धीरे-धीरे सर्दी का आगमन हो रहा है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है और पछुआ हवा के चलने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कुछ इलाकों में धुंध भी छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर से तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। वहीं, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में आज बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बिहार के मौसम में बदलाव

बता दें कि बिहार में सर्दी का असर धीरे-धीरे दिख रहा है। हालांकि, अभी भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है। पटना समेत कई जिलों में रात का तापमान कम होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 14 जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। दिन का तापमान अभी ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा

जानकारी के अनुसार, इस साल अभी तक आए विक्षोभ काफी कमजोर रहे हैं। इनसे ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सर्दी के लिए जरूरी है कि पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो और मैदानों में अच्छी बारिश हो। इसके बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलकर मैदानों में सर्दी का एहसास कराती हैं। इसके साथ ही अगले सप्ताह भी किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article