पटना

21 सालों का संघर्ष, मुसहर समाज के हक की लड़ाई में निखरा बिहार का पत्रकार; कौन हैं भीम सिंह भवेश? जिन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार

Padma Award 2025: पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं में बिहार के पत्रकार और समाजसेवी भीम सिंह भावेश के नाम का ऐलान किया गया है। भीमसिंह भावेश पिछले 21 साल हाशिये पर रही मुसहर समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

Image

भीम सिंह भावेश को पद्म पुरस्कार

Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25, जनवरी, 2025 को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. भीमसिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह को पदम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है।

भीम सिंह भवेश को पद्म पुरस्कार

इनमें से बिहार के भोजपुर जिले के निवासी समाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भवेश समाज के सबसे निचले पायदन पर रहने वाले मुसहर जाति के लिए काम करते हैं। उन्हें शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं के बारे में उन तक जानकारियां पहुंचाते हैं। उन्हें उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान की बात समझाते हैं.

कौन हैं भीम सिंह भवेश?

पीएम मोदी ने मन की बात में मुसहर जाति का जिक्र किया तो उन्होंने आरा के भीम सिंह भवेश का नाम भी लिया था। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी भीम सिंह भवेश के कामों की सराहना की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीम सिंह भवेश मुसहर समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। भीम सिंह भवेश 2003 में आरा के जवाहर टोला स्थित एक मुसहर टोली में रिपोर्टिंग के दौरान वहां कि स्थिति और दुर्दशा देखकर उन्होंने मुसहर समाज की सेवा और उत्थान के लिए काम करने का प्रण लिया।

दरअसल बिहार में मुसहर जाति हमेशा से हाशिये पर रही है। इस जाति का पिछड़ापन इनकी दुर्दशा की सबसे बड़ी वजह है। यही कारण है कि मुसहर समुदाय को अब तक बिहार में वो पहचान नहीं मिल पाई है, जिसके वो हकदार हैं, लेकिन भीम सिंह भवेश इस समुदाय के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रहे है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article