Patna Railway Station Rejuvenation: अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के 75 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर मंडल के 15 स्टेशन चयनित हुए हैं। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। दानापुर मंडल के दानापुर स्टेशन, बाढ़ स्टेशन, पटना सिटी स्टेशन, आरा स्टेशन और बक्सर स्टेशन का विकास किया जाना है। दरअसल, रेल मंत्रालय छोटे स्टेशनों को विकसित करने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना से स्टेशनों पर विकास एवं यात्री सुविधाओं को विकसित कर सभी प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस बारे में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) का कहना है कि योजना के तहत यात्रियों के जरिए अधिक राजस्व की प्राप्ति वाले मंडलों के 15 प्रमुख स्टेशनों का चुना गया है। इन्हें विकसित किया जाना है। इससे पहले स्टेशन को री-डेवलपमेंट स्कीम के तहत चयनित स्टेशनों का विकास किया जाएगा। इस योजना के तहत मुजफ्फरपुर और गया स्टेशन विकसित हो रहा है। इस योजना से स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर विकसित किया जाना है।
