पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, हटे अलर्ट, 3 दिनों तक आंधी-बारिश से मिलेगी राहत

आज का मौसम बिहार, 7 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: लगातार हो रही बारिश के बीच बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेता हुआ दिख रहा है। तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट हटा है। उसके बाद फिर बारिश का दौर लौट सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में हटे बारिश के अलर्ट

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के अधिकांश हिस्सों की तरह बिहार में भी आज ज्यादातर इलाकों में बारिश का अलर्ट नहीं है। मानसून के एंट्री के पहले बिहार में भरपूर बारिश की गुंजाइश अब भी बची है। पिछले दिनों भी खूब बारिश देखने को मिली है लेकिन फिलहाल राज्य को मौसम से राहत मिली है। सोमवार तक भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है।

कैसा रहा बिहार का मौसम

शुक्रवार को बिहार में अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। पटना, मोतिहारी, भागलपुर, गोपालगंज समेत कई जिलों में झमाझम बारिश भी हुई। इस दौरान सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ऐसे में संभावना जताई भी है कि अगले तीन से चार दिनों के बाद राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश एक बार फिर हो सकती है। बीते दिन यानी शुक्रवार को बक्सर बिहार का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पटना का मौसम

पटना में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। शहर में आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, इसके साथ ही आसमान में आज बादल भी कम दिखाई देंगे। कमोबेश यही मौसम 4-5 दिनों तक बना रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

कल 8 जून को राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और उत्तर-पूर्व भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में चमक गरज के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार की हवाएं चलने की संभावना है और साथ ही राज्य के उत्तरी इलाकों में बारिश भी देखी जा सकती है। इन इलाकों में बारिश का दौर 4-5 दिनों तक बना रहेगा। माह के अंत तक मानसून आने की संभावना है। उस दौरान भी सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन