पटना

बिहार में अगले 7 दिनों तक मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, इन जिलों में भारी बारिश का Alert; मौसम पर IMD की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में अब लोगों तेज हवा औ बारिश होने के बाद लोगों को राहत मिली है। देश में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार के किशनगंज, अरिया, बक्सुर, कैमुर, पुर्णिया जिलमें बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में 7 दिन मॉनसून मेहरबान
  • इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में तेज हवा औ बारिश होने के बाद लोगों को राहत मिली है। देश में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। इस बीच बिहार के ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार के किशनगंज, अरिया, बक्सुर, कैमुर, पुर्णिया जिल में बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान मुजफ्फरपुर में 40 से 50mm बारिश के साथ ही सीवान और चंपारण में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार भी तेज बनी रहेगी।

इन जिलों मे बरसेंगे बादल

बिहार में मौसम विभाग के मुताबिक भोजपुर, औरंगबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अरवल और कटिहार जिले भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इस दौरान वज्रपात गिरने के भी आसार हैं।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 और 6 अगस्त को विभाग के पश्चिम चंपारण सहित सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और कटिहार में भारी बारिश का यलो अलर्ट लगाया है। इस दौरान अगले पांच दिनों तक बिहार के ज्यादातर इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

तापमान नहीं कोई बदलाव

मौसम विभाग ने बीते दिनों 1 अगस्त को बारिश होने और तापमान में गिरावट होने के संकेत दिए थे। वहीं 2 अगस्त को बिहार के जिले में जमकर बारिश हुई। पटना में पूरे दिन तेज हवा और बारिश दर्ज की गई।

इस कारण होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल ककी खाड़ी से चलने वाली हवा का असर बना हुआ है। लो प्रेशर के असर से तेज हाव चल रही है। 48 घंटे तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। मुजफ्फरपुर में 40 से 50mm बारिश के साथ ही सीवान और चंपारण में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार भी तेज बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस माह में जुलाई से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहा शनिवार का मौसम

बिहार में शनिवार 3 अगस्त को कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मॉनसून एक्टिव रहेगा। कई जिलों में भारी और कहीं बहुत भारी बारिश होगी। इसके साथ ही मेघगर्जन और ठनका गिरने की भी आशंका है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article