Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मॉनसून पूरे बिहार में पहुंच चुका है। इसके बावजूद कई ऐसे जिले हैं जहां पर अच्छी बारिश नहीं हुई है। खासतौर पर दक्षिणी बिहार में बादल लोगों पर मेहरबान नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका जताई है। आज गई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बिहार के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के एक-दो इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। रविवार को भी बिहार के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इनमें अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, बांका, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा है।
उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
शुक्रवार को बिहार की राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। दोपहर में सूरज ने अपनी तपिश दिखाकर लोगों को परेशान किया। वहीं शाम में पटना में थोड़ी बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे उमस और गर्मी में कोई राहत नहीं मिली। हालांकि इस दौरान पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ है। इसके अलावा 24 अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। साथ ही 10 शहरों के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भोजपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।
9 दिन में पूरे बिहार में पहुंचा मॉनसून
बिहार में इस बार मॉनसून ने एक सप्ताह की देरी से दस्तक दी। प्रदेश में 20 जून को मॉनसून ने प्रवेश किया था। लेकिन इसके कमजोर पड़ने के कारण 28 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून का प्रसार हुआ। इस साल 9 दिन मं ही मॉनसून पूरे प्रदेश में पहुंच गया। वहीं पिछले साल 12 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी। जिसके बाद मॉनसून कमजोर पड़ गया औ 25 जून तक इसका प्रसार पूरे प्रदेश में हुआ।
