लखनऊ

UP Monsoon: यूपी में मानसून मेहरबान, 30 जिलों में जारी बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के करीब 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया किया गया है। इस बीच कई अन्य इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में झूमकर बरसेंगे मेघ
  • 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल मानसून के महीने में यूपी में अच्छी और अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी। यूपी के कई जिलों में कई घंटों तक रूक-रूककर मानसूनी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह 4 बजे से 8:30 बजे तक लगातार बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और और शहर के तापमान में भी कमी आई है। कल से ही शहर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया। आज गोरखपुर से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक बारिश का अलर्ट जारी है। इसके साथ राजधानी लखनऊ में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में जमकर बरसेंगे मेघ

पूरे यूपी में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या बारिश की बौछार के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, रायबरेली, इटावा, एटा, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, उन्नाव, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित 45 जिलों में बारिश की बौछार या हल्की बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिजनौर, ललितपुर, झांसी,महोबा, जालौन, हमीरपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर,बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद और ज्योतिबाफुले नगर में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसमें कई इलाके ऐसे भी हैं जहां बिजले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

यूपी में कहां हुई कितनी बारिश

यूपी में बीते 24 घंटों में हाथरस में 11 सेमी, मुरादाबाद में आठ सेमी, बरेली में सात, बुलंदशहर में सात, गाजीपुर में भी सात सेमी बारिश दर्ज की गई। उसके बाद खीरी में तीन सेमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हाथरस में सबसे अधिक 11 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article