पटना

Bihar Weather: अगले 3 दिनों में भारी बारिश के आसार, इन जिलों में Alert जारी; जानें मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में फिर से मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभगा ने लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं। आइए जानें कैसा रहेगा बिहार में 28 जुलाई से 31 जुलाई का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिाहर में एक्टिव होगा मॉनसून
  • अगले तीन दिनों का मौसम
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से परेशानी बढ़ गई है। एक तरफ जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। दूसरी ओर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लगातार मॉनसून की बारिश होगी। अगले तीन दिनों तक बिहार के पटना सहित कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आज 28 जुलाई को मौमस विभाग ने 19 जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं मॉनसून के एक्टिव होन जानें से बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश होने के सासार भी जताए गए हैं। विभाग ने मौसम का हाल देखते हुए कई जगहों पर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाक के अनुसार 28 जुलाई रविवार को बिहार के मुंगेर,जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने 30 से लेकर 31 जुलाई तक कुछ जिलों में भारी बारिश होने के आसार भी जताए हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई को चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान और 31 जुलाई को बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान बिहार के गोपालगंज, सुपौल, अररिया, सीवान, चंपारण, सहरसा में भारी 30 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 जुलाई को पटना, गया, रोहतास और औरंगाबाद सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

बिहार में मॉनसून होगा एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक टर्फ लाइन के बंगाल के खाड़ी से निकलने के बाद बिहार होकर गुजरने की संभावना है। ऐसे में बिहार में मॉनसून की अच्छी बारिश दर्ज की जाएगा और बिहार के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। अगर बिहार में मॉनसून एक्टिव होता है तो कई जिलों में भारी बारिश होगी।

बिहार के शहरों का तापमान
गोपालगंज 39°C
चंपारण 38°C
पटना 36.7°C
मुजफ्फरपुर 36.2°C
अररिया 36.2°C
बेगुसराय 36.3°C
दरभंगा 36°C
भगालपुर 35.5°C
गया 34.3°C
बांका 33.7°C
कैसा रहा 27 जुलाई का मौसम

शनिवार 27 जुलाई को बिहार में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। जिस वजह से बिहार के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसमें सबसे अधिक तापमान बिहार के गोलपालगंज का रहा है। यहां गर्मी से लोग परेशान हैं और दिन रात बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मॉनसून के एक्टिव होने और अगले तीन दिनों तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क... और देखें

End of Article